Bahraich News: सम्मान निधि हस्तांतरण का देखा सजीव प्रसारण
बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच-प्रथम पर पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरण का सजीव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी।योजना के तहत प्रत्येक किसान को हर तीन माह में 2000 रुपये, साल में कुल 6000 रुपये मिलते हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख चितौरा और मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, केवीके अध्यक्ष डॉ. आर.सी. वर्मा, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. अरुण कुमार राजभर, डॉ. प्रियंका सिंह और टीसीएल के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अब्दुल सलाम ने तकनीकी जानकारी दी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.