बहराइच, अगस्त 13 -- Bahraich News: बहराइच। सभापति, याचिका समिति, विधान परिषद्, उत्तर प्रदेश अशोक अग्रवाल का 14 अगस्त को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 11.30 बजे लोनिवि निरीक्षण भवन बहराइच पहुंचेंगे। भाजपा कार्यालय में आयोजित विभाजन विभीषिका कार्यकम में प्रतिभाग करेंगे। अपनी सुविधानुसार अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...