Bahraich News: सफाई कर्मी व एडीओ पंचायत पर धन उगाही का आरोप, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
बहराइच, जुलाई 19 -- Bahraich News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर में तैनात सफाई कर्मी आलम शेर और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मालिक राम मौर्य पर ग्रामीण सफाई कर्मियों ने कथित अवैध धन उगाही और शोषण के आरोप लगाए हैं। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम ने आरोप लगाया कि यह मामला लंबे समय से चल रहा था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। मामला सामने आने के बाद जांच समिति गठित की गई है। संघ का कहना है कि जब तक दोनों आरोपित अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं होगी। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दोनों की ब्लॉक परिसर में मजबूत पकड़ है, जिससे कर्मचारी खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सफाई कर्मी व एडीओ पंचायत पर ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.