Bahraich News: सफाईकर्मी की तैनाती को लेकर विकास भवन में धरना
बहराइच, सितम्बर 22 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। ग्राम पंचायत हेमरिया में कई माह से सफाईकर्मी का पद रिक्त होने से नाराज प्रधान प्रशासक राम छबीले यादव मंगलवार सुबह ग्रामीणों के साथ विकास भवन परिसर में धरने पर बैठ गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) और जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ने मौके पर पहुंचकर प्रधान प्रशासक से बातचीत की।
धरने का कारण अधिकारियों ने दो घंटे में सफाईकर्मी की तैनाती का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। प्रधान प्रशासक राम छबीले यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत में 24 मजरे हैं। पहले यहां दो सफाईकर्मी तैनात थे, जिनके द्वारा नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही थी। उनका आरोप है कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत, तेजवापुर द्वारा दोनों सफाईकर्मियों का स्थानांतरण अन्य ग्राम पंचायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.