बहराइच, अक्टूबर 5 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर में चल रहे 20वें श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव मनाया गया। कथा व्यास सिद्धनाथ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा रवि गिरि जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का प्राकट्य अंधकार में प्रकाश, अधर्म पर धर्म और अहंकार पर सत्य की विजय का संदेश है। भागवत हमें केवल भगवान की कथा नहीं सुनाती, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है। मनुष्य के जीवन में कितना भी संघर्ष क्यों न हो, उसे सत्य, धर्म और अपने कर्तव्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।

हिंदी हिन...