बहराइच, नवम्बर 28 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । दो थानों के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि जमोग बाजार में स्कूल बस व पिकअप की भिड़ंत में स्कूल बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चरदा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। स्कूल बस में छात्र छात्राओं के न होने से बड़ा हादसा टल गया। फखरपुर थाने के बंभीवा गांव निवासी शंकर लोनिया (38) कैसरगंज कस्बे से काम निपटाकर साइकिल से वापस घर जा रहे थे। युवक ने कुंडासर चौराहे पर सब्जी खरीदा और थोड़ी ही दूर बैंक के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार की युवककी मौके पर ही मौत हो गई। उधर चरदा संवाद के अनुसार रुपईडीहा थाने के जमोग बाजार में शुक्रवार को शाम पंडित राधेश्याम सरस्वती इंटर कॉलेज के पास...