Bahraich News: सड़क किनारे गंदगी का अंबार, दुर्गंध से राहगीर परेशान
बहराइच, जुलाई 18 -- Bahraich News: तेजवापुर। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर हरियाली पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे फैली गंदगी राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। गंदगी के अंबार से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ रहा है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क किनारे कूड़ा और गंदगी जमा है, लेकिन इसकी सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है तथा संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.