बहराइच, अक्टूबर 26 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। नानपारा कोतवाली के ईटहा के जगदीश नगर बढ़वा गांव निवासी युवक लखनऊ में रहकर मजदूरी कर रहा था। वह शनिवार रात घर गंभीरावस्था में घर आया था। शनिवार रात लगभग तीन बजे उसकी मौत हो गई। रविवार दोपहर में परिजनों के संदिग्ध मौत की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। रिपोर्ट न आने से मौत की वजह स्पष्ट नही हुई है। बलहा संवाद के अनुसार नानपारा कोतवाली के ईटहा के मजरे जगदीश नगर बढ़वा गांव निवासी गुलशन आर्या (20) पुत्र बसंत लाल लखनऊ में कानपुर रोड पुरानी चुंगी स्थित पंजाबी ढाबा पर रहकर काम कर रहा था। यह भी पढ़ें- Bahraich News: लखनऊ में रह रहे प्रवासी मजदूर की गांव आने पर मौत का मामला गहराया उसे शनिवार शाम परिजन लखनऊ से गंभीरावस्था में लेकर आए थ...