Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
बहराइच, अक्टूबर 2 -- Bahraich News: जरवलरोड। थाने के अहाता गांव निवासनी सुनीता (28) पत्नी राजेश को शुक्रवार दोपहर में गंभीर अवस्था में मुस्तफाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। ससुरालवालों का कहना था कि सुनीता को बिजली का करंट लगने से हालत बिगड़ी है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.