बहराइच, अक्टूबर 23 -- Bahraich News: बहराइच। कीर्तनपुर स्थित संजीवनी कॉलेज ऑफ लॉ में एलएलबी और बीए एलएलबी की कुल 180 सीटें बढ़ाई गई हैं। प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की बैठक में सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इससे पहले आठ सितंबर को परिषद की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण कर भौतिक मूल्यांकन किया था। अब एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में 120 और बीए एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में 60 अतिरिक्त सीटें स्वीकृत की गई हैं। इस पर सीएसओ अजीत प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. रोहित प्रकाश सिंह, शिक्षकों और छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...