बहराइच, अक्टूबर 29 -- Bahraich News: लखनऊ में यूपीसीएआर स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित बहराइच,संवाददाता। विकास खंड तेजवापुर के ग्राम भटपुरवा के प्रगतिशील किसान जियाउल्हक और बुधई को संकर मक्का बीज उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 37वें स्थापना दिवस पर लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में यह सम्मान उन्हें दिया गया है।कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ आरसी वर्मा ने बताया कि लखनऊ में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसका विषय उत्पादकता से आगे: उत्तर प्रदेश की कृषि के भविष्य की पुनर्कल्पना था। संगोष्ठी में महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने दोनों किसानों को सम्मानित किया।जिले यह भी पढ़ें- Siwan News जीविका की किसान दीदियों को दी जाएगी रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती की जानकारी...