Bahraich News: श्री राम जानकी नागेश्वर नाथ ट्रस्ट के मंदिर का होगा कायाकल्प
बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी शिवाला नागेश्वर नाथ जी ट्रस्ट अयोध्या के मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अयोध्या स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार, गेस्ट हाउस निर्माण व जर्जर भवन को गिराने व बमियारी स्थित मंदिर की रंगाई-पुताई के कार्यों की स्वीकृति दी गई। कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लि. निर्माण खंड-4 को कार्य सौंपा गया है। बमियारी मंदिर में रंगाई-पुताई के साथ सोलर लाइट, सीसीटीवी कैमरे और प्लांटेशन का कार्य भी कराया जाएगा।जिलाधिकारी ने सचिव बमियारी ट्रस्ट/एसडीएम महसी को ट्रस्ट की भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bahraich News: बमियारी ट्रस्ट की बैठक 30 को ग्राम पट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.