Bahraich News: श्रीकृष्ण मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक की मौत
बहराइच, सितम्बर 11 -- Bahraich News: चर्दा। श्रीकृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान देवरा क्षेत्र के सागर तालाब में उस समय हादसा हो गया, जब विसर्जन कर रहा एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए डूब रहे अतुल वर्मा (24) पुत्र रमेश वर्मा, निवासी नवागांव को तालाब से बाहर निकाला। मौके मौजूद रुपईडीहा पुलिस ने पुलिस वाहन से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया। सीएचसी चरदा में चिकित्सक डॉ. रहमान ने प्राथमिक उपचार के बाद अतुल वर्मा की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रुपईडीहा हमरेंद्र कुमार मिश्रा ने भी स्थिति का जायजा लिया और पुलिस वाहन से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के बाद नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.