बहराइच, अगस्त 5 -- Bahraich News: रुपईडीहा,संवाददाता। नगर पंचायत की अवैध गतिविधियों की निगरानी व अराजक तत्वों की देखरेख के लिए नेपाल सीमा से सटी रुपईडीहा नगर पंचायत को लगभग एक दर्जन कैमरों से सुसज्जित किया गया था। मगर यह कैमरे काम नहीं कर रहे। रुपईडीहा बाजार में भारत नेपाल के बीच लोगों का भारी आवागमन है। कई विदेशी व आतंकवादी भी पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में कैमरों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए रोडवेज डिपो, टीन मंडी चौराहा, सेंट्रल बैंक चौराहा, थाने के सामने, चकियारोड चौराहा, रामलीला चौराहा, एनएच 927 आईसीपी रोड के सामने व चकियारोड आदि स्थानों पर कैमरे लगाए गए थे। परंतु ये संचालित ही नही हुए। कैमरे लगभग 4 माह पूर्व ही लगा दिए गए थे। परंतु अज्ञात कारणों से ये संचालित ही नही हो सके। जब इस संबंध में चेयरमैन डॉ उमाशंकर से बात की गई तो उन्होंने कहा ...