बहराइच, सितम्बर 3 -- Bahraich News: फखरपुर, संवाददाता। फखरपुर कस्बे के कई प्रमुख स्थान पर लगाई गई हाईमास्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हैं। शाम होते ही चौराहे व आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। फखरपुर कस्बा निवासी नंदकिशोर ने बताया कस्बे के प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर में हाइमास्ट लगी है। कई महीने से नहीं जल रही। रात में बाजार में लोगों की आवाजाही रहती है। प्रांगण में आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजन तिवारी बताया कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय फखरपुर को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत की गई है लेकिन अधिकारियों की ओर से खराब हाइ मास्टलाइट को दुरुस्त कराने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस बारे में खंड विकास अधिकारी फखरपु...