बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। सावन के तीसरे सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दीं। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तीसरी सोमवारी पर धनकुंडनाथ समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़शहर के शिवालय में जलाभिषेक शहर के श्रीसिद्धनाथ मंदिर में रात से शिवभक्तों की जलाभिषेक को कतारें लग गई। मंदिर मंहथ जूना पंचदशनाम अखाड़े के महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज ने विधि विधान से जलाभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और जल अर्पित किया। इसके साथ ही बेलपत्र, धत...