बहराइच, सितम्बर 17 -- Bahraich News: नवाबगंज। उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में हंस वृक्ष एजुकेशन कार्यक्रम के तहत कम्युनिटी बैठक आयोजित हुई। बैठक में बच्चों की शिक्षा, शैक्षणिक प्रदर्शन एवं उनके समग्र विकास को लेकर अभिभावकों और समुदाय के साथ संवाद किया गया। मोनिका सिंह ने अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि बच्चों को एकेडमिक सहयोग के साथ-साथ लाइफ स्किल, लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेशन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर लघु नाटक प्रस्तुत किया। अंत में स्टेशनरी किट वितरित की गई। कार्यक्रम में कोमल गुप्ता, राजा बाबू यादव, अंकुर शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...