बहराइच, अगस्त 11 -- Bahraich News: मिहींपुरवा, संवाददाता । मिहींपुरवा इलाके के घाघरा नदी के कछार से सटे दौलतपुर नई बस्ती में आतंक बना तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वह शिकार की तलाश में निकला था। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मंगलवार की सुबह वन विभाग की टीम तेंदुए को रेंज कार्यालय ले आई। तेंदुआ नर है, और उसकी उम्र करीब सात से आठ वर्ष के मध्य है। लगभग 50 kilo वजन है। दरअसल कुछ समय से तेंदुआ मवेशियों को शिकार बना रहा था। इससे ग्रामीणो में दहशत का माहौल था। वन विभाग की ओर से इसे पकड़ने को पिंजरा लगाया गया। यह तेंदुआ कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के गांवों में आबादी के पास बीते कुछ दिनों से तेंदुआ चहलकदमी कर रहा था। वह मवेशियों व बकरियों को शिकार बना रहा था। इसे देखते हुए ग्रामीणो की सुरक्षा सुनिश्चित करने और म...