Bahraich News: शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहराइच, जुलाई 25 -- Bahraich News: बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण को एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना नानपारा पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस में क्षेत्रीय लोगों की शिकायतें सुनी गईं।एसडीएम ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों पर संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करें और शतप्रतिशत गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए और निस्तारण की सूचना शिकायतकर्ता को अवश्य दी जाए।लोगों को साइबर अपराध व साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा थाने पर डीएम-एसपी ने सुनी शिकायतें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.