Bahraich News: शार्ट सर्किट से जला एक मकान, दो लाख की सम्पत्ति नष्ट
बहराइच, अक्टूबर 28 -- Bahraich News: बलहा , संवाददाता। मटेरा थाने के करौंदा के मजरा भग्गड़वा निवासी देशराज चौहान के घर में मंगलवार रात लगभग 9:00 बजे इस परिवार के लोग भोजन से फारिग हो लेटे ही थे। इसी दौरान बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली और उसने देखते ही देखते विकराल आग का रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पीड़ित किसान को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की ऊंची लपटें और चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर दौड़े, और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से घर जलकर राख में तब्दील होने के साथ ही अंदर रखी लाखों रुपये की नगदी, घर का सारा सामान और साल भर की मेहनत से उपजाया गया धान का अनाज पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार के पास अब सिर छुपाने की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.