Bahraich News: शादी के लिए टावर पर चढ़ी युवती , 120 फुट ऊंचाई पर हुआ निकाह
बहराइच, अक्टूबर 23 -- Bahraich News: बहराइच/मिहींपुरवा। मुम्बई से अपने प्रेमी को बुलाने और उससे शादी की जिद कर एक लड़की 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पहले उसने प्रेमी को बुलाने की बात कही उसके बाद निकाह की जिद करने लगी। दोनों परिवार पहले तैयार नहीं थे, उसके बाद राजी हो गए। वह अपने साथ मोबाइल भी ले गई थी जिससे वह लोगों के सम्पर्क में थी। मदरसे के मौलवी ने मोबाइल से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए निकाह पढ़ी। निकाह के बाद दमकल की मदद से लड़की उतरी। पुलिस ने उसे लड़के के घर भेज दिया है। साढ़े चार घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला। लोगों की सांस अटकी रही। घटना भारत नेपाल सीमा पर स्थित मोतीपुर थाने के चौधरी गांव की है। यहां एक 120 फूट ऊंचे मोबाइल टावर पर शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे के आसपास नकाबपोश लड़की बस्थनवा गांव निवासी साहिबा (19) पुत्री रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.