Bahraich News: शहर में जाम से बिगड़े हालात, अस्पताल रोड पर आफत
बहराइच, नवम्बर 19 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। शहरी क्षेत्र जाम से जकड़ गया है। हर चौक-चौराहों पर वाहन रेंगते निकल रहे हैं तो पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा आफत अस्पताल रोड पर है, जहां मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस रही है। एंबुलेंस फसने से अस्पताल जाने वाले मरीजों की सांसे भी अटक रही हैं,लेकिन जाम से निजात दिलाने का जिम्मा संभालने वाले भी लाचार नजर आ रहे हैं। खासकर दस दिनों से शहर का पूरा इलाका सुबह से रात तक जाम के झाम में फंसा रहता है। शहर के गल्ला मंडी, तिकोनी बाग, छावनी चौराहा और डिगिहा से अस्पताल चौराहे तक पूरा रास्ता चोक हो रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और दुकानदार सभी परेशान हैं। कई बार दस मिनट का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.