बहराइच, सितम्बर 9 -- Bahraich News: तेजवापुर। शहर के प्रमुख चौराहों पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। चौराहों के आसपास बेतरतीब खड़े वाहन और अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो रही है। जाम में एंबुलेंस समेत अन्य जरूरी वाहन भी फंस जाते हैं। लोगों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...