बहराइच, जुलाई 31 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शहर की मुख्य सड़क पर छावनी चौराहे से आसाम हाईवे तक करीब पांच किलोमीटर मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क के बीच और किनारों पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। प्रतिदिन ई-रिक्शा और बाइक चालक गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं, जिससे दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। शारदीय नवरात्रि के दौरान आसाम हाईवे से तिकोनी बाग तक सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन कुछ ही समय में सड़क की हालत खराब हो गई। स्थानीय नागरिकों ने दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तत्काल मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...