बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। जरवलरोड क्षेत्र के पकड़ी मोड़ स्थित कंपोजिट दुकान को गुरुवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के शटर का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और नकदी, एलईडी टीवी व शराब चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई। घटना की सूचना तत्काल थाना जरवल रोड पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। सेल्स मैन संजय वर्मा के अनुसार दुकान में 86 हजार नगद, एलईडी महंगी शराब की बोतल गायब हुई है। पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...