बहराइच, अक्टूबर 23 -- Bahraich News: बहराइच। अंतरमहाविद्यालीय शतरंज प्रतियोगिता में चैंपियन बनकर जिले का सम्मान बढ़ाने वाली माही सिंह को शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद द्वारा शुक्रवार को सम्मानित किया गया। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था की छात्रा व एनसीसी कैडेट माही सिंह को फाउंडेशन द्वारा प्रेषित सम्मान केडीसी के वाणिज्य संकाय के डीन डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने प्रदान किया। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी पंकज सिंह, वाणिज्य के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.सतीश सिंह व मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.सत्यभूषण सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...