बहराइच, सितम्बर 27 -- Bahraich News: बहराइच।जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत युवाओं को रोजगार से जोडने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज रूपईडीहा के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितम्बर को लार्ड बुद्धा पी.जी. कालेज, रूपईडीहा के परिसर में प्रस्तावित रोज़गार मेला स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मौसम अनुकूल होने पर आगामी दिनों में मेला आयोजित किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...