Bahraich News: वृद्धा गैस लीक होने से झुलसी, घर भी जला
बहराइच, जुलाई 27 -- Bahraich News: बहराइच। दरगाह थाने के अहिरौरा गांव निवासनी फूलकलां (85) पत्नी बराती रविवार शाम खाना बनाने जा रही थी। जैसे ही उन्होंने माचिस की तिल्ली जलाई। आग का भभका उठा। वह तो झुलसी ही, कमरे में आग लग गई। हालांकि परिजनों ने उन्हे कंबल डाल आग बुझाई। कुछ लोगों ने कमरे की आग पर काबू पाया। जबकि कुछ अन्य लोग झुलसी महिला को वाहन पर लाद मेडिकल कॉलेज लाए। चिकित्सकों ने उसे बर्निंग वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.