बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वीरांगना अवंती बाई लोधी जी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट के निज आवास ग्राम शिवपुर ललईपुरवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष कन्हैया लाल लोधी, विधान सभा अध्यक्ष अयोध्या सोनी, लल्लन लोधी, कुलेराज लोधी, गिरधारी लाल लोधी, राम प्रसाद लोधी, दिनेश लोधी, जिलाजीत सिंह, सहजराम, समयदीन यादव, कमलेश लोधी को, जगप्रसाद शुक्ला, बाउर नेता आदि लोगों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...