Bahraich News: विस्टाडोम को नहीं मिला एक भी पर्यटक, खाली दौड़ी टूरिस्ट ट्रेन
बहराइच, नवम्बर 22 -- Bahraich News: मिहींपुरवा। पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद रविवार को मैलानी से बिछिया के बीच चली विस्टाडोम टूरिस्ट ट्रेन में एक भी पर्यटक नहीं मिला। ट्रेन खाली ही बिछिया आई और बिना सवारी के वापस मैलानी लौट गई।शनिवार को भी उम्मीद के अनुरूप बुकिंग नहीं हुई थी। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि अभी सत्र की शुरुआत हुई है, धीरे-धीरे पर्यटक मिलेंगे। विस्टाडोम कोच का किराया 275 रुपये है। बड़े शीशे वाले कोच से दुधवा और कतर्नियाघाट के जंगलों का नजारा देखने का मौका मिलता है। प्रचार-प्रसार बढ़ने पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.