बहराइच, अक्टूबर 22 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रॉली पर लगे जनरेटर के पास बैठे 12 वर्षीय बालक का दायां पैर फंसने से हड्डी टूट गई और मांस बाहर निकल आई। गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। जरवलरोड के ग्राम सभा रुदायन निवासी मंगल का 12 वर्षीय पुत्र शिव प्रसाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रॉली पर सवार था। वह जनरेटर के पास बैठा था। इसी दौरान ट्रॉली में अचानक झटका लगने से उसका दायां पैर जनरेटर में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।परिजन यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: दुर्गा पूजा विसर्जन देखने आ रहे 14 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत आनन-फानन में घायल शिव प्रसाद को प्राथमि...