Bahraich News: विश्वकर्मा जयंती पर जिले में गूंजे वैदिक मंत्र, श्रद्धा से झुके शीश
बहराइच, सितम्बर 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। वैदिक परंपरा के अनुसार मंदिरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर वैदिक मंत्रों का जाप किया गया। नगर के दोनक्का स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में धार्मिक आयोजन हुए। काव्य पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया और प्रसाद ग्रहण किया। डीएम तिराहा बिजली उपकेंद्र पर विश्वकर्मा पूजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा एवं भारतीय शिल्पकार समिति के संयुक्त तत्वाधान में नगर के दोनक्का को स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में श्रीरामचरितमानस पाठ, हवन, मंत्रोच्चार षोडशोपाचार पूजन, भंडारा व काव्य गोष्ठी हुई। कवि संत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.