बहराइच, अक्टूबर 23 -- Bahraich News: मिहींपुरवा, संवाददाता। दशहरा मेले में रावण दहन के दौरान हुए हादसे को लेकर बलहा विधायक सरोज सोनकर के रुख पर मिहींपुरवा में नाराजगी सामने आई है। शुक्रवार को श्रीराम जानकी मंदिर में हुई बैठक में लोगों ने विधायक के रुख पर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर अपना विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि रावण दहन के दौरान पुतले पर रस्सी से बांधकर चलाया गया रॉकेट बाण छिटककर मुख्य अतिथि विधायक सरोज सोनकर के हाथ में जा लगा था। यह आतिशबाजी के दौरान हुई दुर्घटना थी। इसमें विधायक को जानबूझकर निशाना बनाए जाने की बात सामने नहीं आई है। इसके बावजूद आतिशबाजी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: 'रावण बनने की संभावना हर किसी में, उससे बचने का पहला कदम अपनी गलतियों को स्वीकार करना' कह...