Bahraich News: विधानसभा के मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशित हुआ
बहराइच, जुलाई 4 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में स्थित 07 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य शुक्रवार को प्रकाशित कर दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-25 के अंतर्गत 282-बलहा, 283-नानपारा, 284-मटेरा, 285-महसी, 286-बहराइच, 287-पयागपुर एवं 288-कैसरगंज विधानसभा के मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया गया है। आयोग की समय सारणी के अनुसार प्रकाशन किया गया है।प्रकाशित सूचियां संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों यानी तहसील कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय बहराइच तथा जनपद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। आपत्ति या सुझाव 14 जुलाई 2026 तक प्रकाशन स्थलों पर दिए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संशोधन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.