Bahraich News: वाहन की टक्कर से किशोर घायल, लखनऊ रेफर
बहराइच, सितम्बर 16 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज संवाददाता। गोण्डा-बहराइच राजमार्ग पर पुरैना मोड़ के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कन्छर निवासी हर्षित (16) पुत्र संजय पांडेय बुधवार को किसी काम से पुरैना मोड़ गया था। इसी दौरान गोण्डा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.