बहराइच, जुलाई 5 -- Bahraich News: महसी। हरदी थाने के सिसैया चूड़ामणि निवासी मैकू यादव लोक तंत्र सेनानी और आपात काल में जेल की सजा काट चुके थे। गंभीर रूप से बीमार होने के कारण इनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को उनका शव गांव लाया गया। जहां उन्हें गार्ड आफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें विधायक सुरेश्वर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...