Bahraich News: लाइव क्लास में ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके
बहराइच, अक्टूबर 15 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज, बसहिया पाते में साइबर सुरक्षा पर विशेष लाइव क्लास आयोजित की गई। इसमें साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। लाइव क्लास में ऑनलाइन ठगी, डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके बताए गए। विशेषज्ञ ने अनजान लिंक पर क्लिक करने, किसी से ओटीपी साझा करने और संदिग्ध वेबसाइटों का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों को साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचने और डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने के तरीके समझाए गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: साइबर अपराध से बचाने को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.