बहराइच, अक्टूबर 26 -- Bahraich News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली के ईटहा के जगदीश नगर बढ़वा गांव निवासी युवक लखनऊ में रहकर मजदूरी कर रहा था। वह शनिवार रात घर गंभीरावस्था में घर आया था। शनिवार रात लगभग तीन बजे उसकी मौत हो गई। रविवार दोपहर में परिजनों के संदिग्ध मौत की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। रिपोर्ट न आने से मौत की वजह स्पष्ट नही हुई है।

गुलशन लखनऊ में कर रहा था काम नानपारा कोतवाली के ईटहा के मजरे जगदीश नगर बढ़वा गांव निवासी गुलशन (20) पुत्र बसंत लाल लखनऊ में कानपुर रोड पुरानी चुंगी स्थित पंजाबी ढाबा पर रहकर काम कर रहा थ...