Bahraich News: रोशनी से नहाया शहर,हर मुंडेर पर लहरा रहा तिरंगा
बहराइच, अगस्त 13 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। 15 अगस्त को लेकर पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सरकारी और निजी प्रतिष्ठान झालरों, एलईडी लाइटों और तिरंगे की पट्टियों से सजाए गए हैं। शाम होते ही पूरा शहर जगमगा उठा है। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, नगर पालिका, पुलिस लाइन, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और प्रमुख चौराहों पर विशेष रोशनी की गई है।गली-मोहल्लों में घरों की मुंडेर, दुकानों के शटर और वाहनों पर तिरंगा लहरा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के हाथों में छोटे-बड़े झंडे दिखाई दे रहे हैं। जिले भर में 80वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने को लेकर उल्लास छाया हुआ है। यह भी पढ़ें- पेज 4 नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा तिरंगे को लेकर बाजारों में भी जबरदस्त भीड़ है। चौक, घंटाघर, रेलवे स्टेशन रोड, छावनी चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.