Bahraich News: रोडवेज बस सड़क से उतर बिजली पोल से टकराई
बहराइच, सितम्बर 22 -- Bahraich News: तेजवापुर,संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे के गजपतिपुर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह लगभग सुबह 10 बजे लखनऊ से बहराइच आ रही रोडवेज बस के चालक का नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित बस सड़क से उतर बिजली के पोल से जा टकराई। जिसके चलते बिजली पोल धराशाई हो गया। बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लखनऊ के कैसरबाग बस डिपो की बस मंगलवार सुबह लगभग दस बजे लखनऊ से चलकर शहर स्थित बस स्टैंड आ रही थी। देहात कोतवाली के गजपतिपुर के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे की ओर दौड़ी और बिजली पोल से टकराई। जिसके चलते बिजली पोल धराशायी हो गया। अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि किसी सवारी को चोट नही पहुंची, पर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही टिकोरा मोड़ पुलिस मौके पर पहुंची, यात्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.