Bahraich News: रोडवेज डिपो के सामने नाला निर्माण व रोड मरम्मत का कार्य शुरू
बहराइच, जुलाई 7 -- Bahraich News: रुपईडीहा, संवाददाता। रुपईडीहा बस स्टेशन के सामने बने गढ्ढे को लेकर प्रशासन अलर्ट हुआ। उसे भरने और नाला निर्माण का काम शुरू हो गया। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। महीनों से यह गढ्ढा था जिसे लेकर आए दिन हादसे हो रहे थे। रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग व रोडवेज डिपो के सामने भारी गड्ढा बन गया था। इस दुश्वारी को आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस संबंध में एआरएम रुपईडीहा डिपो राम प्रकाश ने कई बार अपने उच्चाधिकारियों व रेल अधिकारियों को इसे बनवाने की मांग की थी। अब रेल प्रशासन ने गड्ढा पाट कर मोटा पाइप जल निकास हेतु डालने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब यात्रियों का रेलवे स्टेशन व रोडवेज डिपो में प्रवेश का रास्ता आसान हो जाएगा। इसके पूर्व स्टेशन निर्माण के समय भारी वाहनों के आवागमन के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.