Bahraich News: रोडवेज चालकों का हुआ स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण
बहराइच, नवम्बर 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। यातायात माह के तहत शनिवार को बहराइच रोडवेज डिपो में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डिपो के कर्मचारियों और वाहन चालकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ सुरक्षित यातायात के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। डॉ. पीयूष साहू ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। नेत्र परीक्षण अधिकारी संजय श्रीवास्तव और फार्मासिस्ट अरुण कुमार यादव ने कर्मचारियों एवं चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार और दवाओं के संबंध में सलाह दी। इस दौरान जिला संक्रामक रोग प्रभारी आफाक अहमद भी मौजूद रहे। उन्होंने चालकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और आंखों की रोशनी का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.