Bahraich News: रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव
बहराइच, जुलाई 16 -- Bahraich News: बहराइच , संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रिसिया थाने के कस्बे स्थित रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। युवक सुल्तानपुर का वाशिंदा है। मटेरा इलाके में उसकी ससुराल है। वह दो दिनों से लापता था। जीआरपी व पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिसिया थाने के रिसिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ रिसिया मटेरा रूट पर 51समपार फाटक के निकट रेल ट्रैक पर गुरुवार सबह युवक का शव मिला है। सूचना पर थाने की पुलिस, जीआरपी, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पहचान के प्रयास शुरू हुऐ तो उसकी पहचान सुल्तानपुर जिले की दोस्तपुर थाने के सिदिलपुर निवासी विजय बहादुर (30) पुत्र राम चंद्र के रूप में हुई। इस युवक की ससुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.