बहराइच, अगस्त 18 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। लखनऊ-गोरखपुर रेल प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन के निकट चीनी मिल रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह एक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। एक अधेड़ व्यक्ति कुछ देर तक पटरी के किनारे खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करता रहा और जैसे ही ट्रेन करीब पहुंची, अचानक उसके सामने जाकर बैठ गया। पलक झपकते ही ट्रेन उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। उसके चीथड़े ट्रेन में फंसे रहे। मंगलवार सुबह करीब 9:32 बजे गेटमैन राहुल ने ट्रेन आने का संकेत मिलते ही रेलवे फाटक बंद कर दिया था। इसी दौरान नीला लोवर और टी-शर्ट पहने अधेड़ पटरी के पास पहुंचा। यह भी पढ़ें- Bahraich News: रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन के सामने बैठ गया अधेड़,चीथड़े उड़े प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह काफी देर तक चुपचाप ट्रेन की ओर देखता रहा। किसी को भनक तक नहीं लगी क...