Bahraich News: राह चलती महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर भागे लुटेरे
बहराइच, सितम्बर 22 -- Bahraich News: फखरपुर, संवाददाता। फखरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुकनापुर के पास सोमवार रात बाइक सवार लुटेरे एक महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। मटेरा निवासी प्रमिला वर्मा अपनी मां के साथ कैसरगंज जा रही थीं। रुकनापुर के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया और तेजी से फरार हो गया। अचानक हुई वारदात से महिला और उसकी मां घबरा गईं। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही फखरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी राजकुमार राजभर ने बताया कि मंगलवार को घटना के संबंध में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.