Bahraich News: रास्तों की बदहाली अभी ठीक नहीं की गई
बहराइच, सितम्बर 14 -- Bahraich News: बहराइच। तेजवापुर ब्लाक इलाके के खराब सड़कों की हालत दुरुस्त नहीं की गई। लम्बे समय से ग्रामीण परेशान हैं और शिकायत कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई जिम्मेदार सड़कों को देखने नहीं पहुंचा। पन्नहा चौराहे से सीतापुर हाईवे को जोड़ने वाला करीब तीन किलोमीटर मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। तमोलिनपुरवा, चमारनपुरवा, यादवापुर, सबलापुर, ढोढायल समेत एक दर्जन से अधिक मजरे जुड़े हैं। इनकी आबादी करीब छह हजार बताई जा रही है। चक प्राथमिक विद्यालय से तारापुर तक करीब एक किलोमीटर रास्ता बारिश के बाद कीचड़ में बदल गया है। बरकत, निजाम, वाजिद अली, मुस्ताक और फरियाद ने बताया कि बच्चों और शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.