बहराइच, अगस्त 21 -- Bahraich News: कैसरगंज। विकास खण्ड कैसरगंज के भखरौली-मुंगेशपुर ग्राम पंचायत के बंभीवा गांव के रास्ते को बाधित किए जाने के मामले में नारी संघ ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी कैसरगंज को ज्ञापन सौंपकर रास्ता सुचारु कराने, स्वीकृत खड़ंजा व नाली निर्माण पूरा कराने तथा ग्रामीणों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि खड़ंजा निर्माण स्वीकृत होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते बरसात में जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है तथा नाली निर्माण भी प्रभावित हो रहा है। इसके बाद सरोज, रामलली, सुमन, किरण, विमला, राजकुमारी, संध्या, सुंदरलाल, फूलचंद, अर्पिता और ममता आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...