बहराइच, नवम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। विद्या भारती के 37वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह में जन शिक्षा समिति अवध प्रांत ग्रामीण के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। गाजियाबाद में आयोजित समारोह में ठाकुर रामपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेहड़ा खैरीघाट बहराइच के भैया संस्कार वर्मा और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैगलगंज लखीमपुर के गुलाब सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया। समारोह का उद्घाटन एक नवंबर 2026 को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में हुआ। इसमें देश के 36 राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और प्रबंधक घनश्याम सिंह चौहान ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया और खिलाड़ियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं...