Bahraich News: राम दरबार की झांकी में बच्चों ने बिखेरा भक्ति का रंग
बहराइच, अक्टूबर 7 -- Bahraich News: रिसिया, संवाददाता। श्री सीताराम दरबार कुट्टी बाबा तपोस्थली पर पितृ कृपा की कामना के साथ आयोजित 11 दिवसीय श्रीरामचरितमानस गायन एवं राम नाम संकीर्तन कार्यक्रम का समापन राजाभिषेक समारोह के साथ हुआ। पं. धर्मेंद्र तिवारी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन भगवान श्रीराम की राजगद्दी सजाई गई और बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण तथा हनुमान का स्वरूप धारण कर आकर्षक राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की। झांकी को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। माताओं ने बच्चों की बलैया ली और उनमें सनातन संस्कारों के प्रति दिखाई दे रही आस्था की सराहना की। इस अवसर पर बहराइच से आए भजन गायकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: राम दरबार की झांकी में बच्चों ने बिखेरा भक्ति का रंग र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.