Bahraich News: रामलीला प्रेमी वयोवृद्ध केदारनाथ अग्रवाल नहीं रहे
बहराइच, अगस्त 23 -- Bahraich News: रुपईडीहा। रुपईडीहा के बजाजा मार्केट निवासी 94 वर्षीय केदारनाथ अग्रवाल का शनिवार की शाम 5 बजे निधन हो गया। वे रुपईडीहा रामलीला कमेटी के प्रारंभ से ही अध्यक्ष रहे। रामलीला चौराहे के नाम उन्होंने ही दिया था। उनका जुड़ाव श्री राम जानकी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, नेपाली गांव जमुनहा के हनुमान मंदिर व होलिका दहन जैसे सामाजिक व धार्मिक कार्यों में रहा। वे सहज, सरल, धार्मिक, सेवाभावी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.